कश्मीर के पुलवामा में हमारे शहीद हुए सैनिक के सहादत में सेंटर के छात्र छात्राओं के द्वारा,

24/03/2019 17:09

आज दिनांक 15 फरवरी 2019 को बिहार कौशल विकास मिशन बिहार सरकार द्वारा संचालित तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी की ओर से कश्मीर के पुलवामा में हमारे शहीद हुए सैनिक के सहादत में सेंटर के छात्र छात्राओं के द्वारा, मदन मेहरा एवं कुमार चंदन की संयुक्त अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया| जो कंप्यूटर सेंटर दुमका रोड से महावीर चौक होते हुए, डेम रोड तथा थाना रोड से होते हुए पुनः महावीर चौक से स्टेशन रोड होते हुए महात्मा गांधी चौक पर महात्मा गांधी के स्मारक पर शहीद सैनिकों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन भी रखा गया| इस अवसर पर सौरभ जैक, सूरज घोष, निशांत घोष, राणु कुमार पाॅल, प्राची सिंहा, नेहा कुमारी, दरफसा निगार, जानकी कुमारी, सपना कुमारी, अमृत आनंद, नगीना कुमारी, योगेंद्र सिंह, आलोक देव, संतोष कुमार, आलोक कुमार, खुशबू कुमारी, छोटी कुमारी, मनीषा कुमारी, मुन्नी कुमारी, ज्योति कुमारी, सूरज सिंह, ललन दास, आदि सहित सैकड़ो छात्र एवं छात्राओं ने इस कैंडल मार्च में भाग लेकर सभी शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी |

Contact Us

Newsletter

Subscribe to our newsletter:

Contact

Angel Computer Education Center At- Dumka Road, Near Indian gas Agency Bounsi
P.o+P.s- Bounsi
Banka, Bihar 813104
+919934914392
Office:- +919431254880
acecbounsi@gmail.com