Bal Diwas
Angel Computer Education Centre Gram nehru yuva trust bounsi
आज दिनांक 14-11-2016 बाल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा क्लब बौंसी के तत्वाधान में एंजेल कम्प्यूटर एजुकेशन सेन्टर बौंसी में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे सामान्य ज्ञान क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मदन मेहरा जी ने की। उन्होंने इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्व बन्धुत्व एवं देश की अखण्डता पर बल देने बच्चों से प्रेम करते थे वे भारत का भविष्य बच्चों में देखते थे। संस्था निदेशक कुमार चन्दन जी ने कहा कि नेहरू जी की बच्चों के प्रति अपनापन, वे बच्चों के भविष्य के तकनीकी शिक्षा पर बल देते थे। शिक्षक पवन कुमार त्रिभुवन जी ने बच्चों से कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर नेहरू जी के सपनों का भारत बनाया जा सकता है । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे छात्रा मधु,राधा,निभा, आरती, रोजी, चाँदनी, बेवी, मौसम, पुष्पा, करूणा, दीक्षा, खुशबु,जूही,आदि छात्राओ ने भाग लिया ।
स्कील इंडिया पर अमृत आनंद ने बच्चो मे जानकारी दी। मंच का संचालन छात्रा साक्षी कुमारी ने की। साथ ही नेहरू युवा केंद्र संगठन का स्थापना दिवस समारोह भी मनाया गया ।

Contact Us
Newsletter
Subscribe to our newsletter:
Contact
P.o+P.s- Bounsi
Banka, Bihar 813104 +919934914392
Office:- +919431254880 acecbounsi@gmail.com